रेवड़ी की तरह सजा कर रखता है गांजा। भारी मात्रा में डंप है गांजा

योगी जी चाहे जितना प्रयास करले अपने राज्य से भ्रस्टाचार मिटाने को लेकिन अगर उनके जिम्मेदार ही खुद भ्रस्टाचार करवाने में तुले हो तो कैसे भ्रस्टाचार मुक्त हो पायेगा । बताते चले कि चायल सर्किल के पिपरी थाना अंतर्गत तिल्हापुर मोड़ पर भांग की दुकान है। भांग तो केवल नाम का है दरअशल देखा जाय तो यह भांग नही गांजा का दुकान है। कहा जाता है कि यह ठेकेदार चायल सर्किल का सबसे बड़ा गांजा का विक्रेता है। आज यह ठेकेदार पान की गोमती से आलीशान मकान में दुकान रखने लगा।

यह भी पढ़िये – एईपीएस के माध्यम से ठगी करने वाले शातिर को किया गिरफ्तार|

भारी मात्रा में गांजा किया गया डंप|

सावन का महीना लगा है ।कावड़िया इस समय कावड़ लेकर बाबा भोलेनाथ जी को जल चढ़ाने के लिये अपने घरो निकलते है।कावड़िया काफी मात्रा में गांजा लेते है जिसके कारण भारी मात्रा में गांजा डंप किया गया है।मजे की बात तो यह है कि खुले आम भारी मात्रा में गांजा की बिक्री की जाती है और प्रशासन कुछ कर क्यों नही पाती है।आखिर क्या कारण है कि आज तक जिम्मेदार इस दुकानदार पर नकेल नही कस पाए।

इसे भी जानिए – जलाभिषेक के लिए बाबा धाम को निकले कवारियो का जत्था

कप्तान साहब की छवि को खराब करने मे तुली है पिपरी पुलिस

पिपरी पुलिस की यह हरकत कप्तान साहब की छवी को खराब करने का काम कर रही है।क्या जिम्मेदार सही रिपोर्ट देते है उच्च अधिकारी को।क्या इन्ही के भरोसे योगी के सपने साकार होंगे।आखिर क्यों इस ठेकेदार को गांजा बेचने की खुली छूट मिली है।क्या पिपरी पुलिस और आभकारी विभाग के आंखों में पट्टी बांधी है जो यह चायल सर्किल का सबसे बड़ा गांजा का विक्रेता नही दिख रहा है।अगर पुलिस कार्यवाही करती है तो क्या सही ब्यक्ति पकड़ा जाएगा या फिर कोई अन्य को जेल भेजकर पन्ना बन्द करदिया जाएगा।

Gudiya Sahu
Gudiya Sahu

Author: Gudiya Sahu