महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर रामायण का किया आयोजन |

कौशाम्बी – जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती को भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए जनपद में महर्षि वाल्मीकि से सम्बन्धित स्थलों/मंदिरों आदि पर दीप प्रज्जवलन/दीपदान के साथ-साथ अनवरत रामायण पाठ का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़िये – अस्पताल में गंभीर रोगियों को एंटी कोबरा इंजेक्शन नहीं मिल पाता|

राम-जानकी मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन

नगर पंचायत चरवा में स्थित राम-जानकी मंदिर में रामायण पाठ का आयोजन एवं द्वीप प्रज्ज्वलन/दीपदान किया गया महर्षि वाल्मीकि जी से सम्बन्धित स्थलों मंदिरों एवं श्री हनुमान मंदिर एवं राम-जानकी मंदिर में दीप प्रज्जवलन दीपदान के साथ-साथ अनवरत रामायण पाठ का आयोजन किया गया

Gudiya Sahu
Gudiya Sahu

Author: Gudiya Sahu