सरकार में विभिन्न योजनाएं चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक रोजगार और विकास पहुंचाने का प्रयास

कौशाम्बी – योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बनी प्रदेश की सरकार मौजूदा समय में जन सामान्य के जीवन स्तर को ऊपर उठाने पर काम कर रही है। इसके लिए सरकार में विभिन्न योजनाएं चलाकर अधिक से अधिक लोगों तक रोजगार और विकास पहुंचाने का प्रयास किया। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से सीधे बात करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने किया।

यह भी देखिये – जमीनी विवाद से दो पक्षो मे चली लाठी कुल्हाड़ी तीन लहूलुहान मामला गंभीर

सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में है| उनके साथ

इस मौके पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कहा कि सरकार पार्टी कार्यकर्ताओं के हर सुख दुख में उनके साथ है। इस मौके पर उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जिले की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण की बात कही उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी कार्यकर्ताओं के सही बातों को नहीं सुनेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़िये – संदिग्ध अवस्था में किया घर से भाई-बहन गायब

सामाजिक संगठनों से भी वार्ता कर जाना हाल

इसके पूर्व उन्होंने विभिन्न सामाजिक संगठनों से भी वार्ता कर जिले का हाल जाना। इस मौके पर प्रमुख रूप से धर्मराज मौर्या, वेद प्रकाश सत्यार्थी, आशीष बच्चा, संजय जयसवाल, प्रतिभा कुशवाहा, अजय पाण्डेय, जितेन्द्र साहू, हरेन्द्र सिंह, कमल कुशवाहा, महेश लोधी के साथ सभी जिला पदाधिकारीगण, मोर्चों के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण, विभाग एवं प्रकोष्ठों के संयोजक एवं सहसंयोजक, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी, सभी पूर्व एवं वर्तमान पदधिकारी के साथ पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Gudiya Sahu
Gudiya Sahu

Author: Gudiya Sahu