समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सदस्यता अभियान चलाया…अजय सोनी |

कौशाम्बी – समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को सिराथू ब्लॉक के पड़री गांव में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस मौके पर तमाम लोगों ने समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को समर्थ किसान पार्टी ने ग्राम पड़री ब्लॉक सिराथू में पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में सदस्यता अभियान चलाया।

दर्जनों लोगों ने समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

इस मौके पर पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से तमाम लोगों को अवगत कराया गया। पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों लोगों ने समर्थ किसान पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर मौजूद रहे लोगों से वार्ता करते हुए पार्टी नेता अजय सोनी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा से प्रभावित होकर आज तमाम लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।

यह भी पढ़िये – महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के अवसर पर रामायण का किया आयोजन |

गरीबों को समर्थ किसान पार्टी आत्मनिर्भर बनाएगी

इससे पार्टी में मजबूती आएगी। आगे कहा कि किसानों एवं गरीबों को समर्थ किसान पार्टी आत्मनिर्भर बनाएगी। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि जब तक देश का किसान समर्थ नहीं होगा, देश समर्थ नहीं हो सकता। इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, राम लोचन दुबे, राजू यादव, मुकेश सरोज, गुलाब दिवाकर, जुम्मन अली, राम दुलारी, सुमन देवी, सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।

Gudiya Sahu
Gudiya Sahu

Author: Gudiya Sahu